कदौरा। थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
कदौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला गुरुवार की रात बच्चों को खाना खिलाकर सो गई। देर रात करीब एक बजे गांव का ही रसपाल पुत्र रामसनेही घर में घुस आया। वह महिला के पास गया और उसका मुंह दबकर बलात्कार का प्रयास करने लगे। इसी बीच महिला ने किसी तरह शोर मचा दिया।
शोर सुनकर उसके पति व अन्य परिजनों की आंखें खुल गईं। उन्होंने ललकारा तो रसपाल महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सुबह महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने बताया कि रसपाल हमीरपुर जनपद के बांदुर का रहने वाला है।
वह करीब 10 सालों से गांव में रह रहा है। उसके खिलाफ हत्या व अपहरण जैसे कई मामले हमीरपुर में दर्ज है। वह जमानत पर रिहा होकर आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला
अमर उजाला ब्यूरो