फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की दूसरी शादी रुकवाने पहुंची महिला को ससुरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। दहेज की मांग पूरी न होने पर दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला। पीड़िता ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई। इस बीच पति की दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने हाईकोर्ट से दूसरी शादी का स्टे लिया और शादी को रोका।घर लौट रही थी तभी उसके ससुरालियों ने उसे रोककर बुरी तरह पीटा। पीड़िता ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



इटावा जिला के बकेवर थाना निवासी यज्ञदत्त मिश्रा ने पुत्री दिव्या की शादी 29 अप्रैल 2013 को अछल्दा के मोहल्ला हरीगंज बाजार में की थी। दिव्या मिश्रा ने बताया कि उसके पति प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। शादी के कुछ माह बाद ससुरालीजन दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। चार माह बाद मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। दिव्या ने पति, ससुर, सास, ननद के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। लोअर कोर्ट से मुकदमे का निर्णय 20 फरवरी 2019 को आया। फैसले से असंतुष्ट दिव्या ने हाईकोर्ट में अपील की।

इसी बीच उसे पता चला कि पति दूसरी शादी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी एक युवती से कर रहे हैं। बारात 17 मई 2019 को औरैया के एक गेस्ट हाउस में आएगी जिस पर उसने 16 मई को हाईकोर्ट से शादी रुकवाने के लिए स्टे लिया और 17 मई को शादी को रुकवाने थाना फफूंद के गांव बरौआ में लड़की पक्ष के यहां गई। जहां पर लड़की के पिता को स्टे की जानकारी देते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। उसका आरोप है कि वापस आते समय बरौआ गांव के समीप उसके पति, ससुर, सास व दो व्यक्ति अज्ञात ने उसे रोककर पीटा। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी सुदीप मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव गई थी। दोनों के बीच विवाद की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें