फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 गोवंश के साथ पांच गिरफ्तार

Thu, 12 Jan 2017 11:57 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोेतवाली अजीतमल पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 31 गोवंश बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक मालिक व व्यापारी भागने में सफल रहे। बताया गया कि गोवंश को कटने के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात अजीतमल क्षेत्र की अटसू चौकी के इंचार्ज एसआई जितेंद्र सिंह हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि अछल्दा की ओर से एक ट्रक से गोवंश लाया जा रहा है। जानिस नगर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर अछल्दा की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका। पुलिस को देखते ही ट्रक सवार ट्रक को खड़ा कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया। दो आरोपी भाग गए।

पकड़े गए मो. रहीश पुत्र मो. हनीफ , रहीश पुत्र जमालुद्दीन, निवासी स्वरूप नगर कोेतवाली इटावा, कासिम खान पुत्र अलीदास निवासी पुलधर इटावा, साहब सिंह कठेरिया पुत्र जगन्नाथ निवासी महलई थाना जसवंतनगर इटावा, वीरेंद्र कहार पुत्र इंद्रपाल निवासी गांव कैलोखर थाना वैदपुरा इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि ट्रक मालिक और व्यापारी को भी गिरफ्तार किया  जाएगा। यह लोग गोवंश लेकर फतेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रक में लगी थी गलत नंबर प्लेट
बुधवार को गोवंश लादकर जा रहे ट्रक का नंबर बदला हुआ था। पकड़े गए ट्रक पर यूपी 78 के1918 नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस ने पता कराया तो सही नंबर यूपी75 के 1718 का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें