फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादगंज जाने के लिए बाइक में लिफ्ट तो मिली पर पैसे गवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। वाहन के इंतजार में चौराहे पर खड़े भीखेपुर निवासी एक मेडिकल संचालक को छोड़ने की बात कहकर दो बाइक सवारों ने उसे बाइक में बैठा लिया और रास्ते में जेब साफ कर दी। मेडिकल संचालक को बीच रास्ते में छोड़कर भाग गए। व्यापारी ने चौकी पर पहुंच कर आपबीती बताई है।
विज्ञापन



भीखेपुर निवासी प्रेमचंद शर्मा पुत्र छोटेलाल का कस्बे में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे जब वह मुरादगंज जाने के लिए चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे, उसी समय बाइकसवार दो युवक, जो हेलमेट पहने हुए थे, ने बिझलपुर का पता पूछा। फिर उन्हें भी मुरादगंज तक छोडने की बात की। इस पर प्रेमचंद युवकों के साथ बाइक पर बैठ गए। पुराने हाईवे पर एक कोठी गांव के सामने उन्होंने लघुशंका करने की बात कहकर बाइक रोकी।

जैसे ही प्रेमचंद नीचे उतरे, युवक बाइक से भाग निकले। युवकों को इस तरह भागते देखकर प्रेमचंद का माथा ठनका और ध्यान अपनी जेब पर गया। जेब कटी थी और उसमें रखे पांच हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने चौकी पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें