फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक सरिता भदौरिया ने आजम पर रिपोर्ट के लिए एसएसपी को दिया ज्ञापन

Wed, 17 Apr 2019 12:18 AM IST
प्रतीक दुबे इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधायक सरिता भदौरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रामपुर से सपा व बसपा गंठबंधन के प्रत्याशी आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया है। उन्होंने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


सदर विधायक सरिता भदौरिया ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि आजम खां ने जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित ब्यान देकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। उनका ये बयान आचार संहिता का उल्लंघन है। सरिता ने ज्ञापन में कहा कि आजम का बयान उनकी सोच को दर्शाता है। आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विधायक सदर सरिता भदौरिया ने ज्ञापन दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें