बेरहमी से किया कत्ल, चोट के 16 निशान
- सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई किराना व्यापारी की मौत
-एक पैर व एक हाथ भी टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। किराना व्यापारी के शरीर में चोट के 16 निशान मिले है। एक पैर व एक हाथ ही हड्ड्ी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली है। शरीर मिले निशानों को देख पुलिस भी हत्या की बर्बरता को लेकर परेशान दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस उस चश्मदीद गवाह को खोज रही है। जिसमें अपनी आंखों से किराना व्यापारी का कत्ल होते देखा है। वहीं व्यापारी की हत्या में शामिल दो सगे भाइयों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शनिवार की रात फफूंद-मुरादगंज मार्ग पर गांव टीकुरियाबाग के समीप स्थित केशरी भट्ठा के सामने टीकुरियाबाग निवासी सुरेंद्र पाल पुत्र उजियारीलाल की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के भाई राजेंद्र पाल ने थाने में भाई की पत्नी मालती देवी पर प्रेमी वीरेंद्र पाल व उसके भाई अजय पाल पर सुरेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना को एक व्यक्ति ने अपनी आंखों से होते देखा भी है लेकिन उस चश्मदीद का अभी तक पता नहीं लग पा रहा है। इधर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर में 16 चोट के निशान पाए गए हैं । तथा एक पैर व एक हाथ भी टूटा हुआ है। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस हर पहलू पर नजर रख कर जांच कर रही है। किराना व्यापारी की मौत पुलिस के लिए एक पहेली बन गई है । इस संबंध में फफूंद थाना पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में वह लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।