फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल प्रोडक्ट एजेंसी के नाम पर व्यापारी से 44 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हर्बल प्रोडक्ट की एजेंसी के नाम पर राठ रोड स्थित आटो मोबाइल कंपनी के संचालक से 42 लाख 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। मामले को लेकर संचालक ने दो विदेशियों सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी वीर सिंह राजपूत जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी है। शहर के राठ रोड पर उनकी सिंह आटो मोबाइल्स के नाम से एजेंसी है। कई माह पहले उनके संपर्क में एक हर्बल प्रोडक्ट को बुंदेलखंड में लांच करने के लिए रीना बजाज पत्नी मुकेश बजाज निवासी न्यू पनवल मुंबई ने संपर्क किया।

पूरे बुंदेलखंड की एजेंसी दिलाने का झांसा देकर वीर सिंह से महिला व उसके साथियों ने 42 लाख 44 हजार रुपये अपनी कंपनी के नाम के खाते में जमा करा लिए। इसके कुछ दिनों बाद से ही कंपनी के लोगों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


वीर सिंह ने महिला रीना व उसके साथियों के मोबाइल नंबरों पर कॉल की तो वह बंद मिले। महिला के दिए पते पर जाकर जनकारी की गई तो सब फर्जी निकला। तब संचालक को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। मामले को लेकर वीर सिंह ने महिला रीना सहित कंपनी के मैनेजर विला विलियम निवासी इंग्लैंड, क्योन वालड्रा निवासी यूके व राकेश वर्मा सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पूरे बुंदेलखंड की फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए खाते में डलवाए थे रुपये
व्यापारी ने दो विदेशियाें समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें