अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। गल्ला मंडी में आढ़तियों से से 16 लाख का धान खरीदकर व्यापारी फरार हो गए। आढ़तियों ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गल्ला मंडी नेविलगंज की राधिका गुप्ता पत्नी नवीन कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनकी गल्ला मंडी में ओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। इनकी आढ़त से 16 तथा 17 दिसंबर को शेख अब्दुल्ला निवासी मदुरेज तमिलनाडु, शेख मोहम्मद शमसुद्दीन तथा दीवान चंद्र यादव निवासी नेविलगंज ने धान खरीद कर ट्रकों में लोड कर बाहर मंडी में भेज दिया। धान खरीद का बकाया 16 लाख रुपये मांगने पर आनाकानी करते रहे और अब भाग गए। आढ़ती की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।