उरई। दो दिन पूर्व हुए नगर पालिका में ठेकेदार व सभासद प्रतिनिधि के विवाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार को शहर के विकास के लिए पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई था। बोर्ड बैठक में सभी 36 सभासद पहुंचे थे। सभासदों के साथ उनके प्रतिनिधि भी पालिका में आए थे। वार्ड नंबर 20 की सभासद अर्तिका राजपूत भी पति नीरज राजपूत के साथ बोर्ड बैठक में हिस्सा लेने पहुंची थी।
आरोप है कि बैठक के बाद नीरज राजपूत पालिकाध्यक्ष व एक जाति विशेष को गालियां देने लगा। इसका विरोध वहां मौजूद ठेकेदार प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया तो सभासद प्रतिनिधि अभद्रता करने लगे। मामला वाद विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया।
अन्य ठेकेदारों के हस्तक्षेप के बाद सभासद प्रतिनिधि जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। मामले को लेकर कोतवाली ने गुरुवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दो दिन पूर्व सभासद प्रतिनिधि व ठेकेदार में हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो