फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एकाउंटेंट ने वृद्धा से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बा माधौगढ़ की इलाहाबाद बैंक में रुपये निकलने आई वृद्धा के साथ बैंक कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। इस पर वृद्धा के नाती व कर्मचारी में बहस हो गई तो कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर नाती से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। वहीं बैंक शाखा प्रबंधक ने समझौता कर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटागांव निवासी अमित सिंह पुत्र अनुरुद्ध सिंह अपनी दादी रामकली को लेकर इलाहाबाद बैंक माधौगढ़ खाते से रुपये निकालने गया था। वहां पर रामकली ने विड्रोल फार्म पर अंगूठा लगाया। कोई गलती होने पर बैंक के एकाउंटेंट विपिन कुमार ने उनसे अभद्रता कर दी और फार्म को फाड़ कर फेंक दिया।

यह देखकर अनुरुद्ध एकाउंटेंट से भिड़ गया। दोनों के बीच बहस होने लगी। बात बढ़ने पर विपिन कुमार ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर अनुरुद्ध की पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियोे बनाकर पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बैंक स्टाफ से बात कर अनुरुद्ध को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। थोड़ी देर बाद अटा गांव के प्रधान पति बृजकिशोर सिंह ने बैंक शाखा प्रबंधक सौरभ गुप्ता व पुलिस के सामने थाने में ही एकाउंटेंट विपिन व अनुरुद्ध के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन



वृद्धा के नाती को पीटा, मामले हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें