फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाली महिलाओं को गिरोह सक्रिय, तीन दिनों में 14 महिलाओं को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में ठगी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है। गिरोह में शामिल लगभग छह महिलाओं ने 14 महिलाओं को ठग लिया। यह दोगुना करने के नाम पर करीब पांच लाख रुपये की कीमत के जेवर व बर्तन ले गईं। कोतवाली पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन



मोहल्ला इंदिरा में शुक्रवार को पहुंचीं ठग गिरोह की छह महिलाओं ने यहां रहने वाली सरोजनी पत्नी कमलेश कुमार को लालच देते हुए चांदी की अंगूठी ले ली। बदले में अधिक कीमत की डोलची दे र्गइं। केशरवती को चांदी की चूड़ियाें के बदले में चार सौ रुपये व कुछ सामान दिया। इसकी चर्चा पूरे मोहल्ले में हो गई। दूसरे दिन यह महिलाएं फिर मोहल्ले में पहुंचीं। इन्होंने मोहल्ले की मीना से बाले व मंगलसूत्र, मंजू से तोड़ियां व सोने की झुमकी, बाले, प्रियंका से मंगल सूत्र, तीन जोड़ी तोड़ियां, सोने का लाकेट, रामनंदनी से तोड़ियां, लाकेट, लीलावती से तोड़ियां, किशोरी से चांदी का गुच्छा, रजनी से सोने का लाकेट, तोड़ियां, रामसखी से सोने के बाला, अनीता से बाला, इबरान से चांदी के खड़ुआ, अल्ली से तोड़ियां, राजकुमारी से सोने की अंगूठी, धर्मेंद्र से सोने की अंगूठी ले ली। यह सोमवार को सामान दोगुना कर देने का आश्वासन देकर रफूचक्कर हो गईं। रविवार को इनके न पहुंचने पर महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ।

पीड़ितों ने बताया कि महिलाएं आभूषणों के अलावा पुराने बर्तन भी ले गई हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें इस घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। शिकायत आती है तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठग गिरोह सक्रिय, जेवर व बर्तन ले गईं महिलाएं
करीब 14 महिलाओं को ठगा, जेवरों व बर्तन की कीमत करीब पांच लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें