फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी व कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के साथ पछैंया बस्ती में की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम व एसपी के निर्देश पर एसडीएम सदर, सीओ सिटी व आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में शहर के पछैंया बस्ती में छापामारी अभियान चलाया गया। पुलिस ने मौके से 85 लीटर शराब बरामद की। तीन हजार किलो तैयार लहन नष्ट किया। पुलिस ने सात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


मंगलवार को आबकारी टीम ने शहर के इटावा रोड स्थित पछैंया बस्ती में छापामारी की। इस दौरान पुलिस को देखकर बस्ती में हड़कंप मच गया। पुलिस व आबकारी टीम ने घरों के अंदर जाकर जमीन खोदकर शराब व लहन की तलाशी ली। पुलिस ने मौके से 85 लीटर शराब बरामदगी की साथ ही तीन हजार किलो लहन नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान सात महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें