फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट कर बाइक आग के हवाले करने में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। चुनावी रंजिश में सोमवार की रात युवकों के साथ मारपीट एवं बाइक फूंकने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 13 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गढ़े का पुर्वा निवासी शिवम राजपूत ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सोमवार की रात अपने साथी के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से लौट रहा था। नहर पुल के पास शिवम यादव, संदीप, विवेक, छोटे, शिव मोहन सहित कई युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। आरोपी कह रहे थे कि पीड़ित ने चुनाव में उनके प्रत्याशी का विरोध किया था।
विज्ञापन


युवकों ने मारपीट के बाद उसकी बाइक छीन ली। किसी तरह से जान बचाकर युवकों ने यूपी 100 को फोन पर घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद युवकों के परिजन भी मौके पर आ गए। अभी बाइक की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे थे। इसी बीच पता चला कि एक बाइक मंडी समिति में धू धू कर जल रही है। आग बुझाने तक बाइक पूरी तरह जल गई थी।
विज्ञापन


पुलिस जली बाइक को थाने ले आई। पुलिस रात भर आरोपियों की तलाश में जुटी रही, लेकिन युवक हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आगजनी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार नाथ का कहना है कि किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें