फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवारों ने किसान की जेब काटी,11 हजार किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। गांव से उधारी की रकम चुकाने जा रहे किसान को बाइकसवार ने बाइक पर बैठा लिया। उसकी जेब काटकर 11 हजार रुपये पार कर दिए और किसान को रास्ते में उतारकर भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



ग्राम बुढ़ानपुर निवासी शिवरतन रविवार सुबह लगभग नौ बजे फफूंद में एक दुकानदार को उधारी के 11 हजार रुपया देने आ रहा था। अछल्दा चौराहे से वह पैदल बाजार के लिए चला। बताया कि तभी एक बाइक सवार युवक, जो हेलमेट लगाए था, ने उससे दिबियापुर जाने का रास्ता पूछा। रास्ता बताने पर युवक ने बाजार तिराहे चमनगंज में छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया।


नुमाइश मैदान के पास एक व्यक्ति झोला लिए खड़ा था, उसने हाथ देकर बाइक सवार से बैठाने को कहा तो उसने उसको भी बाइक पर बैठा लिया। तिराहा चमनगंज आने की बात कहकर जब उसने बाइक रोकने को कहा तो युवक ने बाइक नहीं रोकी। जब वह चिल्लाया तो युवक नाले के पास बाइक रोककर उसे उतारकर भाग निकले। शक होने पर जब उसने अपनी पेंट की जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे रुपये गायब थे। शिवरतन चिल्लाते हुए बाइक सवारों के पीछे दौड़ा। उसे दौड़ते देख कुछ राहगीर भी पल्सर के पीछे दौड़े लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गांव से फफूंद उधारी की रकम देने आ रहा था ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें