बिधूना (औरैया)। कस्बे के लोहिया नगर में शराब पीकर उत्पात मचा रहे दबंग को रोकने पर उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से युवक पर दो राउंड फायर कर दिए। घटना से भयभीत युवक ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कस्बे के लोहिया नगर निवासी नीलू पुत्र जवाहर लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी कि शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे कस्बा के लोहिया नगर निवासी सुनील यादव पुत्र अतर सिंह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर सुनील यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से उसके ऊपर जान से मारने की नियत से दो राउंड फायर कर दिए। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देकर सुनील यादव मौके से भाग गया। पुलिस ने नीलू की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में कई जगह छापामारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा।