फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर कोड पूछकर खाते पार कर दिए पचास हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहार (औरैया)। सहार ब्लाक की सहकारी बैंक की शाखा में एक महिला खातेदार के एकाउंट से जालसाज ने पहले महिला को फोन करके उसका कोड पूछ लिया और बाद में चार बार में पचास हजार पार कर दिए। जब महिला को पता चला तो उसके होश उड़ गए। शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।


शुक्रवार को सहार ब्लाक के गांव मूलाहार गपचारियापुर की रहने वाली महिला कमलेश कुमारी पत्नी अर्जुन सिंह ककोर मुख्यालय में एसपी से मिली। महिला ने एसपी को बताया कि उसका खाता इटावा जिला सहकारी बैंक शाखा सहार में है। गुरुवार को उसके मोबाइल पर पहले एसएमएस आया फिर एक नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करने वाले ने कहा कि वह संबंधित बैंक के हेड क्वार्टर से बोल रहा है और उसका खाता बंद होने वाला है। अभी उसके पास एसएमएस आएंगे जिसमें से चार अंकों का कोड आयेगा वह उसे बता दे। महिला ने उस अज्ञात शख्स की कॉल पर यकीन करके कोड बता दिया। उसके बाद उसके मोबाइल पर चार मैसेज और आए। शक होने पर सुबह वह बैंक गई तो कैशियर ने बताया कि उसके अकाउंट से चार बार में लगभग पचास हजार रुपये निकाले जा चुके हैं।

-चार बार में पचास हजार पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें