फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...ऐसा लिखूंगा कि तुझे क्लेम नहीं मिलेगा

Thu, 22 Jun 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज निवासी सुशीला देवी पत्नी रामेश्वर दयाल ने विवेचना अधिकारी पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की जांच किसी दूसरे थाने या अन्य किसी एजेंसी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उसके देवर अशोक के दोनों पैर 12 अप्रैल को बरेली मोड़ पर ट्रक की चपेट में आकर कुचल गए थे। इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। उन्होंने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवेचक ने उन्हें धमकी दी कि वह ऐसा लिख देंगे, जिससे क्लेम नहीं मिल पाएगा। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक ट्रक मालिक से मिल चुके हैं और उसके इस केस में गलत तथ्यों के आधार पर विवेचना कर रहे हैं, लिहाजा इस प्रकरण की जांच किसी दूसरे थाने या अन्य किसी एजेंसी से कराया जाना न्याय संगत होगा। पीड़िता का कहना है कि उनके देवर मजदूरी पेशा थे और घटना वाले दिन भी मजदूरी की तलाश में घर से निकले थे।
विज्ञापन


मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। यदि पीड़िता की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
- अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें