फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खनन अधिकारी की कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अवैध खनन कर मौरंग लादकर जा रहे ट्रक का पीछा कर रहे खनन अधिकारी की कार को चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में खनन अधिकारी बाल बाल बच गए। खनन अधिकारी की तहरीर पर ट्रक चालक पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में खनन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात वह देवकली चौकी क्षेत्र में अवैध खनन कर मौरंग लादकर जा रहे एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। तभी ट्रक चालक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मारकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। बताया कि इस दौरान खनन अधिकारी ने चौकी पुलिस की मदद से चालक को ट्रक समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर पर ट्रक चालक अवधेश पुत्र अहिवरन सिंह निवासी लहरा जिला एटा के खिलाफ धारा 307 में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जेल जाने से पूर्व जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण के दौरान ट्रक चालक अवधेश कुमार ने बताया कि वह मौरंग लदा ट्रक लेकर जा रहा था। तभी देवकली चौकी के पास जालौन रोड पर कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें हाथ देकर रोका। जब उसने ट्रक रोका तो उक्त लोग उससे रुपये की मांग करने लगे। जब उसने मना कर दिया तो उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटा भी। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार ट्रक चालक को हत्या का प्रयास की धारा में जेल भेजा गया है। उन्होंने चालक की पिटाई किए जाने की बात से साफ इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें