फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडों के ढेर में आग लगने से युवक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। करमेर गांव में कंडों के ढेर में आग लगने से एक युवक जिंदा जल गया। वह वहां पर बैठकर गांजा पी रहा था तभी सुलगती हुई चिंगारी कंडों पर गिर गई और आग लग गई। सुबह परिजनों से उसे जला हुआ पाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर निवासी करन सिंह राजपूत (43) शनिवार की रात अपने घर से चंद कदम दूर लगे गोबर के कंडों के चट्टे पर बैठकर गांजा पी रहा था। नशा ज्यादा होने पर वह वहीं पर लेट गया। अनुमान है कि इसी बीच गांजे की सुलगती हुई चिंगारी कंडों पर जा गिरी, जिससे कंडों के ढेर में आग लग गई। कंडों में आग लगी देखकर किसी ने गौर नहीं किया।

बेटे सुनील ने बताया कि काफी देर नजर न आने पर हम लोग तलाश में निकले थे लेकिन न मिलने पर घर लौट आए। कंडों के ढेर में लगी आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गए। सुबह जब आग बुझी तो उन्हें जला हुआ पड़ा पाया। उसके पास गांजा पीने वाला पाइप भी पड़ा हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडों के चट्टे पर बैठकर पी रहा था गांजा, चिंगारी से लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें