अमर उजाला ब्यूरो
ककोर (औरैया)। अजीतमल क्षेत्र की युवती से पड़ोसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर धमकी दे रहा है। शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
गुरुवार को ककोर मुख्यालय में अजीतमल क्षेत्र के व्यक्ति ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसके पड़ोसी गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी 17 वर्षीय पुत्री से दो साल तक दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर दिया। दबाव बनाने पर धमकी दे रहा है। अजीतमल कोतवाली में शिकायत की। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक बार मामले की पंचायत हुई तो विपक्षी शादी करने को राजी हो गए पर बाद में फिर मुकर गए। अब पुलिस भी समझौता करने का दबाव बना रही है। आरोप लगाया कि विपक्षी रुपये लेकर मामला निपटाने व न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।