फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति व चाची गंभीर रूप से घायल हो गई। पति व चाची को नाजुक हालत में झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बांदा जिले के पड़ोहरा गांव निवासी राजू पाल (24) पुत्र कुंवर बहादुर अपनी ससुराल आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहटा आया था। उसकी पत्नी सोनम (19) पहले से ही मायके में थी। उसकी तबियत खराब होने पर शनिवार सुबह वह सोनम व उसकी चाची सरला (30) पत्नी यशपाल को लेकर बाइक से उरई के राजकीय मेडिकल कालेज आ रहा था।

वह जैसे ही सुबह 11 बजे कानपुर झांसी नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम होटल के पास पहुंचा इसी बीच झांसी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सोनम बाइक से गिर पड़ी और डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा राजू व सरला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग दौड़कर आए और उन्होंने डंपर चालक को पकड़ लिया। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा घायल राजू व सरला को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाए होने से राजू के सिर में भी गंभीर चोट आ गई थी। वहीं पुलिस ने सोमन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शहर के गोविंदम होटल के पास हादसा, पति व चाची घायल
पति व चाची के साथ मेडिकल कालेज इलाज कराने आ रही थी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें