फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े भैंस पालक के घर से डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो चोरों ने दिनदहाड़े ही चोरियों की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चोरों ने शुक्रवार दोपहर को भैंस पालक के घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख की जेवर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को भैंस पालक ने पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मालवीय नगर निवासी भैंस पालक प्रदीप कुमार शुक्रवार की दोपहर जानवरों को चराने गए थे और पत्नी किरन भी घर पर नहीं थीं। इसी बीच चोरों ने दोपहर दो बजे के आसपास उनके घर का ताला तोड़ा और अलमारी, सूटकेस और बक्से में रखे करीब 70 हजार रुपये व 80 हजार के जेवर पार कर दिए।

शाम के वक्त जब किरन और प्रदीप घर लौटे तो कमरों का बिखरा सामान देख उनके होश फाख्ता हो गए। कुछ ही देर में पास पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। शनिवार की सुबह प्रदीप ने ग्रामीणों के साथ कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि चोरों के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर, संदिग्धों से पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें