अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के समीप एक ट्रक में क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे 29 भैंसों के साथ चार लोगों को पकड़ लिया।
कानपुर से मुरादाबाद जा रहे ट्रक को कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा पर रोक लिया। ट्रक की बंद बाडी 29 भैंसों को पैर बांधकर डाल दिया था। ट्रक में बैठे चार लोग वसीम अकरम व नदीम अख्तर निवासी सहबाजपुर असमौली, भीमनगर उत्तर प्रदेश, तबारक अंसारी निवासी ग्राम चिरीबिरया टोली, कुड़ू, लोहरदगा झारखंड व सद्दीक अंसारी निवासी ग्राम लौहजारा, सिसई, गुमला झारखंड, को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक का मालिक ईशाक अली निवासी 113 कोहना, थाना मुगलसराय, मुरादाबाद व उसका साथी रिंकू पुत्र मुख्तार अंसारी लोहारडग्गा झारखंड पशुओं को क्रूरता पूर्वक काटने का धंधा करते है। ये लोग कानपुर से भैंसें लेकर मुरादाबाद जा रहे थे। जिन्हें दबोच कर पशुआें को मुक्त करा लिया गया। ट्रक को सीज कर दिया गया।