कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों से लाखों के नकदी और जेवर चुरा लिए। मदन प्रजापति पुत्र हरदास रात में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे तभी चोर छत के रास्ते घुस गए और बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे नकदी, जेवर चोरी कर ले गए।
चालीस हजार रुपये नकद के साथ जेवरों सोने की चूड़ी, अंगूठी व मंगलसूत्र भी ले गए। इसी तरह झल्लू पुत्र शिवराम कुशवाहा के घर से भी चोर आठ हजार रुपये नकद व सोने की झुमकी व चांदी की तोड़ियां चोर ले भागे। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी।