फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से लापता युवती सहित व्यापारी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। अजीतमल में तीन माह पहले कसबे से गायब हुई युवती और व्यापारी को पुलिस ने तीन दिन पहले बरामद कर लिया। युवती का आरोप है कि व्यापारी ने उसका अपहरण कर लिया था और उसे बाहर बंधक बनाकर रखा गया था। अब पुलिस उसे तीन दिन से हिरासत में लिए है और समझौते के लिए दबाव बना रही है। उसे खाना-पानी भी नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवती 2 मई को घर से लापता हो गई थी। युवती की मां ने एक व्यापारी के खिलाफ पुत्री को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर व्यापारी की पत्नी ने युवती की मां और उसके भाई के खिलाफ पति को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस का ढुलमुल रवैया देख व्यापारी की पत्नी ने डीजीपी की शरण ली।

इसके बाद आईजी आलोक सिंह ने कोतवाली पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस 12 अगस्त को उत्तराखंड से दोनों को उठा लाई। यहां युवती का आरोप है कि व्यापारी ने उसका अपहरण किया था और अब पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। इधर कोतवाली पुलिस ने दोनों को 151 में चालान कर एसडीएम स्तर से बयान दर्ज कराने का प्रयास किया। उपजिलाधिकारी राम जीवन ने बताया कि पुलिस युवती को लेकर बयान के लिए आई थी लेकिन कोई भी कागजात और मेडिकल न होने के कारण वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें