फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने से मना करने पर हुए विवाद में महिला ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पति के मायके जाने से मना करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम इंगुठिया निवासी केशकली (53) पत्नी सिद्ध गोपाल का गुरुवार को अपने पति व पुत्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ने केशकली के मायके जाने पर ऐतराज जताया। गुरुवार की रात में जब सभी लोग सो गए तब केशकली घर में बने भूसे के कमरे में जाकर छत के लेंटर पर लगे लोहे के पाइप सहारे रस्सी का फंदा लगाकर झूल गई।

सुबह पति सिद्ध गोपाल जानवरों को चारा देने के लिए भूसा घर में गया तो वहां उसे केशकली फांसी पर झूलती मिली। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सीओ सिटी सौदान सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने मृृतका के परिवार से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला को मायके जाने से मना करने की बात सामने आई है। पति-पत्नी के बीच पहले से ही कुछ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। मृतका की शादी को 33 साल हो चुके हैं। जांच रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें