फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर में एक ट्रक चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव शहर के करमेर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पड़ा मिला। वह एक दिन पहले घर से किसी शादी में जाने की बात कहकर निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि शरीर में मिले चोट के निशान को देखते हुए ट्रेन से टकराने के चलते मौत समझ आती है। बाकी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी लच्छीराम (35) ट्रक चालक था। गुरुवार को वह घर आया था। शुक्रवार दोपहर वह किसी परिचित के घर पर एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक उसके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई।

परिजनों ने उसका फोन भी लगाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। सुबह कुछ राहगीरों को शहर के करमेर रोड से मार्निंग स्टार स्कूल के जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक शव पड़ा दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव के पास मिले मोबाइल व डायरी में लिखे नंबरों ने पुलिस ने परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त लच्छीराम के रूप में की। परिजनों ने किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं की और न ही तहरीर दी। उनका कहना है लच्छीराम का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शरीर पर मिले चोट के निशान को देखकर लगता है कि वह ट्रेन से टकराया है। बाकी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।
विज्ञापन


शहर के करमेर रोड पर रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला शव
एक दिन पूर्व शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर निकला था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें