अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। लेबर सप्लाई करने वाले एक ठेकेदार ने भट्ठा मालिक से चार लाख रुपये हड़प लिए और फरार हो गया। जब काफी दिनों तक लेबर नहीं आए तो उसने संपर्क किया लेकिन ठेकेदार तब से फरार है। भट्ठा मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भट्ठा मालिक मुकेश कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी बरौनाकला ने सहायल थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भट्ठा क्षेत्र के असू चौराहे पर है। कुछ दिन पूर्व कुंठौद जालौन निवासी बबलू पुत्र मुंशीलाल जो कि लेबर सप्लाई करता है। उसके पास आया और लेबर भिजवाने की बात कही। जिसके लिए उनकी आठ लाख पचास हजार पर बात तय हुई।
जिस पर उसने 18 जुलाई को उसे पेशगी के तौर पर चार लाख की रकम दे दी थी। लेकिन उसके बाद से ठेकेदार का कुछ अता पता नहीं है। जब उससे संपर्क किया गया तो वह टालता रहा। लेबर न आने से उसके भट्ठे पर भी नुकसान हुआ है। सहायल थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।