अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बिजली विभाग ने रविवार को घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। दो मोहल्लों में एक दर्जन लोग कनेक्शन कटने के बाद बिजली चलाते हुए मिले। पुलिस ने बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रविवार की देर शाम जेई नरेंद्र कुमार ने मोहल्ला गणेश नगर में चेकिंग अभियान चलाया। कैलाशी देवी, अनूप प्रताप, प्रदीप, सुधीर, अनुज, भगत सिंह के बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काट दिए गए थे। इन घरों में बिजली जलती मिली। वहीं, मोहल्ला बघाकटरा में जेई शशिकांत मौर्य ने चेकिंग की। यहां आलोक, छुन्नू, शिवकुमार, जयचंद्र, सुनील, सुमन देवी व गुड्डी के यहां कनेक्शन कटने के बाद बिजली जलती मिली।
टीम ने वीडियोग्राफी भी कराई। जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जेई शशिकांत मौर्या ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने को लगातार अभियान चल रहा है।