फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों की टक्कर से आटो पलटा, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)।
कस्बे में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे त्यौहार मनाकर अपने पैतृक गांव से गुड़गांव जाने के लिए आटो से जा रहे एक ही परिवार के तीन लेाग गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर जब एंबुलेंस नही पहुंची तो घायलों को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से तीनों को सैफई रेफर कर दिया गया।

अटसू कस्बा निवासी सोनू पुत्र रघुवंशी तिवारी गुड़गांव में आटो रिक्शा चलाने का कार्य करता है। दीवाली को वह अपने परिवार के साथ अपने ही आटो से अपने घर अटसू आया था। सोमवार सुबह वह अपने आटो से परिवार के साथ वापस गुड़गांव जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे उसका आटो बाबरपुर कस्बे में फफूंद रोड स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने आटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर से आटो सड़क पर ही पलट गया और उसमें बैठे लोग दब गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों ने एंबुलेंस तथा पुलिस को फ ोन कर सूचना दी लेकिन एंबुलेंस नही पहुंची। इस पर लोगों ने निजी वाहन से घायल मोनू (40), उसकी मां मीरा देवी (60), छोटा भाई सोनू (27) व भांजी खुशी पुत्री प्रमोद शुक्ला को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोनू, मीरा, और खुशी को सैफई रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया जबकि चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें