छिबरामऊ। तालग्राम रोड पर गांव बहवलपुर के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
तिर्वा के फगुवा भट्ठा के पास गांव बेहरिन निवासी छोटे (20) पुत्र ब्रजभान अपने साथी गांव के ही बीनू शुक्ला (19) पुत्र विनोद शुक्ला के साथ बाइक से जा रहा था। तालग्राम रोड पर बहवलपुर के पास पहुंचते ही किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटे की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बीनू शुक्ला को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। ब्यूरो