फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी स्थाई करने का झांसा देकर शिक्षक से 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अनंतराम निवासी अध्यापक ने इटावा के इंटर कालेज के अध्यापक के खिलाफ 15 लाख रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसे कालेज में स्थायी कराने का झांसा देकर रुपये लिए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के अनंतराम निवासी राम किशोर ने गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह संत विनोदा इंटर कालेज झिदुआ इटावा में बतौर शिक्षक कार्यरत था। उसी दौरान स्थायी शिक्षक रविंद्र सिंह ने उसे स्थाई करवाने का झांसा दिया। चचेरे भाई की ससुराल पक्ष का होने के चलते उससे संबंध मधुर हो गए। एक दिन रविंद्र कुमार उसके घर आआ और स्थाई कराने के नाम पर 15 लाख रुपये लिए। कई माह बीतने के बाद भी उसकी नियुक्ति स्थायी नहीं की गई तो उसने रुपये वापस मांगे। पहले तो वह टरकाता रहा और बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया। जब रुपये मांगने से आरोपी के घर पहुंचे तो उसने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें