फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की दुकान में आग से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी कस्बे में एक डीजल की दुकान पर अचानक आग गई। डीजल के आग पकड़ते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी दुकानें छोड़ कर भाग निकले। आग से दुकान में रखा 10 ड्रम डीजल जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की वजह पास में जल रहे कूड़े के ढेर की चिंगारी उड़कर दुकान में गिरना बताई जा रही है।
विज्ञापन


कस्बा चुर्खी में मेन रोड पर किसान डीजल सर्विस के नाम से दुकान है। यह दुकान किताब श्री व रमाकांती देवी के नाम पर है। दुकान में फुटकर डीजल की बिक्री की जाती है। शुक्रवार की दोपहर दुकान के पास से ही कूढ़े के ढेर में आग लगी थी, उससे एक चिंगारी उड़कर दुकान में आ गिरी, जिससे दुकान में आग लग गई।

दुकान में बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग भीषण हो गई। यह देखकर सभी लोग दुकान से भाग खड़े हुए। साथ ही इलाके में हड़कंप मच गया। आग के उग्र होते ही आस पास के दुकानदार भी अपनी अपनी दुकानें छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल को दी, लेकिन देर होती देख किसी तरह ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने पानी व बालू डालकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक दुकान में रखा 10 ड्रम डीजल जल गया।
विज्ञापन


चुर्खी कस्बे की घटना, दस ड्रम डीजल जला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें