फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे किसान को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। भेड़ी खुर्द गांव में खेत में पानी लगा रहे किसान के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। दूसरे पक्ष ने किसान के खेत का पानी काट दिया था, जिसका वह उलाहना देने गया था। किसान के शोर मचाने पर हमलावर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द निवासी विधुर सिंह पुत्र मोहर सिंह शनिवार की रात करीब दस बजे अपने खेत पर पानी लगा रहा था। तभी गांव के ही पिंटू, बबलू व नीरज पहुंच गए। उन्होंने विुधर के खेत का पानी काट दिया। यह देख विधुर उन्हें उलाहना देने पहुंच गया तो तीनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

लाठी डंडों से पिटाई कर विधुर को लहूलुहान कर दिया। उसके शोर मचाने पर आस पास के खेतों रखवाली कर रहे किसान दौड़े तो पिंटू, बबलू व नीरज जान से मारने की धमकी देकर तमंचे लहरातेे भाग निकले। उनके जाने के बाद विधुर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। सुबह गांव पहुंची पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उक्त हमलावरों के घर चाय नाश्ता कर लौट गई।
विज्ञापन


कहीं अवैध खनन का विवाद तो नहीं
भेड़ी खुर्द में मौजूदा समय में रात में अवैध खनन का खेल हो रहा है। ट्रैक्टरों से मौरंग भरकर ले जाई जा रही है। पीड़ित विधुर इससे पहले पुलिस को कई बार अवैध खनन होने की सूचना दे चुका है। अनुमान है कि यही वजह तो नहीं कि मौरंग माफियाओं ने इसी रंजिश के चलते मारपीट की हो। वैसे भी अवैध खनन करने वाले माफिया आएदिन क्षेत्र में पुलिस को सूचना देने वालों के साथ मारपीट कर धमकी देते रहते हैं।
विज्ञापन


कदौरा के भेड़ी खुर्द गांव का मामला
आरोपियों पर कार्रवाई किए बिना लौटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें