फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टा की जमीन पर कब्जा करने पर दस पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने पीड़ित को पट्टा पर कब्जा दिलाने के आदेश देने के बाद भी दबंगो ने कब्जा नही छोड़ा। एसडीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गांव निवासी अवधेश कुमार पुत्र राजाराम ने एसडीएम के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पट्टे की भूमि पर शिवराम सिंह पुत्र सूबेदार निवासी पुर्वा नया शाहपुर, दिनेश व लाखन पुत्रगण रघुनंदन निवासी पुर्वा भारामल, चंद्रमोहन पुत्र कनहई व बबलू पुत्र विश्राम निवासीगण पुर्वा पट्टी आदि दबंगों ने कब्जा कर रखा है। जिसकी शिकायत पर स्थानीय लेखपाल ने पैमाइश करके दखलनामा भी दिया था। इसके बावजूद दबंग उस जमीन को नही छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, बसंतापुर्वा गांव में भूमि पर पट्टा धारक को कब्जा दिलाए जाने से नाराज दबंगों ने भूमि पर लगे तार व मेड़ आदि को हटाकर जबरन फिर से कब्जा जमा लिया। जिस पर पीड़ित मुरली सिंह ने कोतवाली में गांव के ही महराज सिंह व नेकराम पुत्रगण छोटे लाल व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें