फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से एक लाख के आभूषण चोरी

Tue, 07 Nov 2017 11:30 PM IST
ballia
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर स्थित आभूषण की दुकान में सोमवार की रात बदमाशों ने शटर तोड़ तिजोरी में रखे एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण चुरा लिए। वारदात के पूर्व चोरों ने मकान मालिक को सोते में से जगाया और हाथ पैर बांध कर खेत में ले गए। बाद में मारपीट कर उसे छोड़ दिया और आभूषण लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


 सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली निवासी शिवजी सिंह का चिलकहर चट्टी पर मकान है, जिसमें कटरा भी है। कटरे में चिलकहर निवासी प्रदीप कुमार वर्मा की आभूषण की दूकान है। दूकानदार प्रतिदिन की भांति सोमवार की शाम भी दूकान बंदकर घर चला गया। इसी बीच देर रात पहुंचे चोरों ने मकान मालिक को जगाकर दरवाजा खुलवाया। फिर उसे बाहर निकाल कर मारने पीटने लगे और कुछ दूरी पर स्थित खेत में ले जाकर हाथ-पैर बांध कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


उसके बाद दूकान का शटर तोड़ा और तिजोरी को लेकर खेत में चले गए। जहां उसमें रखे एक लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने के साथ ही हजारों रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। खटपट की आवाज सुन बगल के मकान में रह रही औरतों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। पुलिस घायल मकान मालिक को घर लाई।सके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें