फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन में एक खेत में आग लगने से साढ़े तीन बीघा गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से किसानों का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम रहावली निवासी किसान अविलाक सिंह पुत्र दर्शन सिंह व ब्रजेंद्र सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह के गांव के बाहर खेत है। गुरुवार देर रात उनके खेत में अचानक आग लग गई। रात ज्यादा होने की वजह से ग्रामीणों को पता नहीं चला। आग की लपटें जब काफी तेज उठने लगीं तो कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी।

आग लगी देखकर उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़कर खेतों के पास पहुंचे। आग तब तक काफी दायरे में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने एकजुट होकर करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक साढ़े तीन बीघा खेत में खड़ी गन्ने की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसमें डेढ़ बीघा अविलाक व दो बीघा ब्रजेंद्र की फसल थी। उन्होंने बताया कि आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील स्तर के अधिकारियों को दी है। हालांकि अभी तक कोई भी जांच के लिए गांव नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


गोहन के रहावली गांव में खेत में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें