फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मंगलवार देर रात तमंचे के बल पर जमकर हंगामा किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर तीन नामजद हिस्ट्रीशीटर समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमला व रंगदारी मांगने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चिरैयापुर निवासी हिमांशु कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वे वर्तमान में मोहल्ला बनारसीदास स्थित डॉ. गिरीराज नारायन अग्रवाल के प्रार्थना नर्सिंग होम में स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं। नौ नवंबर की रात लगभग 12:50 बजे खरका निवासी सोनू अवस्थी, ब्रह्मनगर निवासी सोनू पांडेय, मदार दरवाजा निवासी बॉबी चौधरी व एक अज्ञात व्यक्ति तमंचा लेकर नर्सिंग होम पर आए।
आरोप है कि चारों ने गेट खुलवाने के लिए कहा। गेट खोलते ही गाली-गलौज करते हुए डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। साथ ही 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। इस बीच आरोपियों ने उसे व साथी दौलतपुर निवासी सतीश का गला पकड़ कर जान से मारने का प्रयास किया। चिल्लाने पर चारों जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

अस्पताल संचालक ने जब पुलिस को सूचना दी तो आरोपी मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी नामजद व अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व रंगदारी की मांग की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें