दिबियापुर। गेल पाता में काम कर रही एक कंपनी में कार्यरत उन्नाव जिला निवासी प्लांट ऑपरेटर को फफूंद चौराहे पर कार सवार पांच युवकों ने जमकर पीटा। बुधवार देर शाम हुई मारपीट की इस घटना में पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।
उन्नाव में मुस्तफाबाद निवासी मुदस्सिव ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से गेल पाता में काम करने वाली एक कंपनी में प्लांट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। बुधवार को वह दोपहर दो बजे से रात 10 बजे की ड्यूटी पर था। यहां पर एक साथी से उसका काम करने को लेकर विवाद हुआ था। रात लगभग साढ़े 10 बजे वह कंपनी की बस से प्लांट से दिबियापुर लौटा। यहां फफूंद चौराहे पर कार सवार पांच युवकों ने उसे रोककर जमकर पीटा। बताया कि वह दिबियापुर के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहता है। प्रभारी थाना निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार मारपीट में घायल का इलाज कराया गया है। तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)