फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बोलेरो व पिकअप आपस में टकराई, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के देवरपुर के पास पिकअप और बोलेरो कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल औरैया भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने क्लीनर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी दीपक बाबू (26) साथी औरैया निवासी दीपेंद्र राजपूत के साथ परचून का सामान डालने के लिए फफूंद क्षेत्र में गए थे। गाड़ी दीपेंद्र चला रहा था। गुरुवार शाम सात बजे के करीबलौटते समय देवरपुर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दीपक व दीपेंद्र घायल हो गए। राहगीरों के माध्यम से उन्हें औरैया स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने दीपक बाबू को मृत घोषित कर दिया।
दीपेंद्र राजपूत को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार दीपक बाबू के चार बच्चे हैं। सबसे छोटी दो माह की बच्ची है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना फफूंद थाना क्षेत्र में हुई है। शव को कब्जे में लिया गया है। घटना की जानकारी फफूंद पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें