बिधूना। अछल्दा ब्लॉक के शिवपुर चापोरा उच्च प्राथमिक कांपोजिट विद्यालय में मंगलवार सुबह गांव के अराजकतत्व अन्ना मवेशियों को खदेड़ कर ले आए। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने विरोध किया तो ये लोग स्कूल की चहारदीवारी तोड़ कर भाग गए। स्कूल में बच्चे थे, प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी है।
प्रभारी प्रधानाध्यापक कौशलेंद्र प्रताप ने बिधूना कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि विद्यालय परिसर में करीब एक बजे रायपुर गांव निवासी आठ से 10 लोग अन्ना मवेशियों को खदेड़ कर स्कूल के अंदर कर गए।
इस बात का विरोध कर मवेशी बाहर किए तो गुस्साएं लोगों ने स्कूल की चहारदीवारी तोड़ दी और मौके से भाग निकले। किसी तरह मवेशियों को बाहर किया। इधर स्कूल की बाउंड्री तोड़ कर उपद्रव किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि तहरीर लेकर नामजद लोगों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।