अजीतमल। सौरी गड़िया गांव निवासी सुनील चतुर्वेदी बुधवार दोपहर बाइक से भाई अनिल चतुर्वेदी के घर औरैया आ रहे थे। चिरुहूली के पास सड़क पर अचानक से बाइक के सामने मवेशी के आ जाने वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अनिल ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार भाई के सिर व सीने में चोट लगी है। अस्पताल में लाए तो कोई डॉक्टर नहीं था, मौजूद स्टाफ ने बाहर से एक इंजेक्शन मंगाकर लगाया और कानपुर ले जाने की सलाह दी। एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल की हालत बिगड़ती देख किराए पर एंबुलेंस कर कानपुर गए। (संवाद)