फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटी को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना क्षेत्र के लखनापुर निवासी रूबीना(30) पत्नी साजू को सोमवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर दिबियापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जननी सुरक्षा योजना विंग में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार खून की कमी होने पर चिकित्सकों ने महिला को सैफई ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन दिबियापुर में ही प्रसव कराना चाहते थे।
शाम को सामान्य प्रसव में प्रसूता ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। रात लगभग सवा नौ बजे प्रसूता रूबीना ने दम तोड़ दिया। महिला के साथ आए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सकों के काफी समझाने के बाद मृतका के परिजन नहीं माने। इसके बाद सीएचसी दिबियापुर के चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना दिबियापुर को पत्र भेजकर सूचना दी।
विज्ञापन

हरचंदपुर चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। इस पर परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें