फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से लूटी गई कार के साथ्र दो भाइयों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति से हरियाणा में लूटी गई कार के साथ दो सगे भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बचने के लिए पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस की पकड़ से नहीं बच सके। आरोपी एक भाई हत्या एवं लूट की घटनाओं में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ, इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला, क्राइम इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र ने बताया कि शनिवार की रात के लगभग 10 बजे पुलिस टीम चेकिंग गश्त पर थी। औरैया के गेल-पाता मार्ग पर एक कार में सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से नंबर बदलकर प्रयोग की जा रही लूटी गई कार बरामद हुई। इसके साथ ही एक तमंचा, एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों ने अपने नाम जीतू यादव व फूलसिंह उर्फ जानी पुत्रगण ओमप्रकाश निवासी सहनगला फफूंद (औरैया) बताए। सीओ सुरेंद्र नाथ ने बताया कि बरामद हुई कार 14 महीने पहले बलराम पुत्र लीलू राम गुर्जर निवासी दिगली थाना कोट कासिम अलवर, राजस्थान से हरियाणा प्रदेश के जिला नूह के तऊरू थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अक्तूबर 2018 को लूटी गई थी। तब से यह कार आरोपियों द्वारा आगरा की वाहन संख्या डालकर प्रयोग में लाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, फर्जी कागजात तैयार करके कार का नंबर इस्तेमाल करने एवं अवैध असलहा रखने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार, पकड़ा गया जीतू यादव पूर्व में हत्या एवं लूट के मुकदमों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें