फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम पारा तीन डिग्री, पछुवा हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पछुवा हवाओं के चलने से मंगलवार को न्यूनतम पार तीन डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि दिन के समय धूप रहने से लोगों को सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन सूरज ढलते ही गलन का एहसास हुआ।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही दिन के समय सात से 24 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आर्र्दता अधिकतम 75 प्रतिशत और न्यूनतम 24 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने पछुवा हवाओं के चलने से बुधवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अभी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को हल्की बारिश के आसार भी जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें