फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में टीचर से की गई मारपीट

विज्ञापन
फोटो-16एयूआरपी-61- स्कूल के अंदर मारपीट के दौरान एकत्र भीड़। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। थाना क्षेत्र के इकघरा कंपोजिट स्कूल में शिक्षामित्र के भतीजे ने परिजनों के साथ मिलकर शिक्षकों की पिटाई कर दी। मारपीट होती देख गांव के लोगों ने बीच बचाव कराया। पुलिस को दोनों पक्ष से मारपीट की तहरीर दी गई है। पुलिस ने जांच कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

इकघरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव ने बताया कि मंगलवार को वह स्कूल में बच्चों के पढ़ा रहे थे। उसी समय शिक्षामित्र अनिल का भतीजा परिवारीजनों के साथ आया और अभद्रता करने लगा।
इसी बीच शिक्षक पंकज ने समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। इधर स्कूल में बच्चों के बीच भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त को उसने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शिक्षामित्र का भतीजा साउंड सिस्टम लाया था। इसके वह एक हजार रुपये किराया मांग रहा था। जब उससे साउंड अपनी मर्जी से लाने की बात कही गई तो उसने मारपीट की है।
दूसरे पक्ष से आरोपी की मां बेबी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को साउंड सिस्टम के पैसे मांगने के लिए जब वह विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौज की। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें