बेला। थाना क्षेत्र के ग्राम भोलपुरवा में घर के बाहर लगे लोहे के गेट में करंट उतर आने से मां-बेटी झुलस गई। परिजन दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां बेटी ने दम तोड़ दिया।
भोलापुरवा निवासी मनोज कठेरिया ने बताया कि सोमवार रात एक बजे पत्नी विमला बाथरूम गई थी। जैसे ही लोहे के दरवाजा खोला तो उसमें करंट आ रहा था।
करंट लगने पर विमला ने आवाज देकर बरामदे में सो रही बेटी प्रिया (14) से बिजली का मेन स्विच बंद करने के लिए कहा, लेकिन बेटी स्विच बंद न करने के बजाय दरवाजा खोलने जा पहुंची।
इससे वह भी चपेट में आ गई। दोनों की चीख सुन वह दौड़ा और लाइट बंद कर निजी अस्पताल ले गया। जहां बेटी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। घटना के बारे में पता किया जा रहा है।