फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी करते चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जालौन रोड के पास बीहड़ में सोमवार को पुलिस ने छापा मारा। यहां गोकशी कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने मांस और दो आटो बरामद किए हैं। मौके से नौ लोग भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार पांडे ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बीहड़ क्षेत्र में गोकशी कर रहे हैं। इस पर कोतवाली पुलिस के साथ देवकली चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से सत्तार नेगी, इस्तियाक नेगी निवासी भगौतीपुर सरैया, शाहरुख निवासी सैनिक कॉलोनी और ऑटो चालक गौरव गुप्ता को पकड़ लिया।
इनके पास से तीन बोरियों से तीन क्विंटल मांस बरामद किया। आरोपियों ने फरार लोगों के नाम सलामुद्दीन, जूली, सद्दाम कटिया, मोनिस, असीब लंगड़ा, गुड्डू छद्मी, कपील बोना, अकील बोना, राजा पिया बताए हैं। तीन अन्य के बारे में भी जानकारी दी है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है। कोतवाल ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें