फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को खरीदार संग उठा ले गई महाराष्ट्र पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुंबई में दिसंबर माह में एक घर में हुई चोरी के मामले में तीन दिन पहले औरैया पहुंची महाराष्ट्र पुलिस चोरी के आरोपी के साथ खरीदार को उठा ले गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भासौन निवासी सागर पुत्र रणजीत सिंह से तीन दिन से महाराष्ट्र पुलिस चोरी के मामले में पूछताछ कर रही थी। दो दिसंबर 2020 को मुंबई में एक घर से 14 किलो चांदी की चोरी की थी। पुलिस को यह भी बताया कि चोरी की गई चांदी को उसने मुरादगंज निवासी सर्राफ संतोष कुमार को बेची थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सर्राफ को भी हिरासत में लेकर महाराष्ट्र ले गई है। जिला अस्पताल में महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में मौजूद आरोपी सर्राफ ने बताया कि उसके नाम के मुरादगंज में कई और सराफा कारोबारी हैं। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें