फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह मामले में हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार राठौर ने कहा कि शेष अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलपुर निवासी शिवपाल सिंह की पुत्री शीतला ने पिछले वर्ष गांव के ही अन्य जाति के युवक जगराज पुत्र मकसूदन कश्यप के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। बाद में उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में वाद दायर किया था। जगराज अपनी पत्नी शीतला को लेकर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगा। आरोप है कि 22 जुलाई 2019 को शीतला के परिजनों ने पति जगराज को रिवाज के साथ शादी करने की बात कहकर बुलाया। जगराज, शीतला को लेकर बिधूना भगत सिंह चैराहे पहुंचा तो शीतला के परिजनों ने जबरदस्ती शीतला को लेकर घर चले गए। आरोप है कि शीतला कि 29 जुलाई को हत्या कर शव उमर्दा नहर में फेंक दिया।
कुछ दिन बाद शीतला के पति को हत्या कि जानकारी हुई तो कोतवाली में परिजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह व हत्या के अरोपी चचेरे भाई रूप सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी ऑनर किलिंग के मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें